{"_id":"594a0bc54f1c1bfe0d8b47b0","slug":"prime-minister-modi-speech-on-international-yoga-day-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूं नहीं हैं मोदी योग के मुरीद, लखनऊ में बताई इसके बारे में ये रोचक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं नहीं हैं मोदी योग के मुरीद, लखनऊ में बताई इसके बारे में ये रोचक बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर लखनऊ में मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने योग आसन करने से पहले जनता को संबोधित किया और योग से जुड़ी कई रोचक बातें बताईं।
प्रधानमंत्री ने कहा, योग की एक विशेषता है कि ये मन को स्थिर रखता है। किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव के बीच भी स्वस्थ मन के साथ जीने की कला योग से सीखने को मिलती है।
मोदी ने कहा, आज योग घर-घर का, जन-जन के जीवन का हिस्सा बन रहा है। विश्व के अनेक देश जो न हमारी भाषा जानते हैं न हमारी परंपरा जानते हैं, न हमारी संस्कृति से परिचित हैं वे सभी भारत से जुड़ने लगे हैं।।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, योग मन, बुद्धि को शरीर से जोड़ता है और अब योग पूरे देश ही नहीं विश्व को भी जोड़ रहा है। उन्होंने कहा, यूनाइटेड नेशन से ज्यादा से ज्यादा वोटों से जब से योग को स्वीकृति मिली तबसे ऐसा नहीं हुआ कि बिना योग के कोई कार्यक्रम होता है। योग के प्रति लोगों का बहुत आकर्षण बढ़ा है।

योग से मिलेगी नौकरी
योगा करते मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, योग के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तो बढ़े हैं साथ ही योग टीचर की भी मांग बढ़ी है। विश्व में नया जॉब मार्केट योग से तैयार हुआ और भारत के लोगों की प्राथमिकता पूरी दुनिया में सबसे पहले रहती है।
पीएम मोदी ने कहा, फिटनेस से ज्यादा वेलनेस का महत्व है। आज योग के सामने दुनिया में कहीं भी सवालिया निशान नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं लोगों को योग को जीवन बनाने का आग्रह करता हूं। हम योग में मास्टर बने न बनें पर अभ्यासु बन सकते हैं।
मोदी ने कहा, जब हम पहली बार योग करते हैं तो अहसास होता है कि शरीर के बहुत से अंग हैं जिनकी ओर हमारा ध्यान नहीं गया। योग करने पर पता चलता है कि ये अंग सुसुप्त पड़े थे उनमें चेतना आने लगी है।
प्रधानमंत्री ने योग को जीवन में नमक की तरह उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, मैं योग को बड़ी सरल भाषा में समझाता हूं। नमक सबसे सस्ता होता है लेकिन खाने में नमक न हो तो स्वाद बिगड़ जाता है बल्कि शरीर के रचना में उसकी जरूरत को कोई नकार नहीं सकता। एकमात्र नमक से जीवन नहीं चल सकता है पर जीवन में नमक न होने से काम नहीं चलेगा।
योग को जीवन में नमक की तरह जरूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि जीरो कॉस्ट से स्वास्थ्य अच्छा रखने का तरीका योग ही है।