फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime accused arrested for molesting a policewoman who was buying Rakhis

Lucknow News: राखी खरीद रही महिला सिपाही से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Prime accused arrested for molesting a policewoman who was buying Rakhis
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में राखी खरीद रही महिला सिपाही से छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने उसके पति और भाई की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बैट से मारपीट की, जिससे पति का हाथ टूट गया। महिला सिपाही के भाई की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी यशराज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भाई के मुताबिक, उनकी बहन जौनपुर के एक थाने में तैनात है। रक्षाबंधन पर 27 अगस्त को छुट्टी लेकर वह पति के साथ घर आई थी। रात करीब 8:15 बजे दोनों बाजार में राखी खरीदने गए थे। आरोप है कि स्कूटी सवार किशोर और उसके दो साथियों ने बहन पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। बहनोई ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने यशराज और सात अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने दोनों की बैट से पिटाई शुरू कर दी। बहन ने किसी तरह खुद को बचाकर उन्हें फोन किया। वह माैके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पिटाई से बहनोई का एक हाथ टूट गया। बहन और वह भी पिटाई से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
मामले में नामजद एक नाबालिग ने आईजीआरएस पर शिकायत कर पुलिस पर धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि वह फुफेरे भाई के साथ दवा लेने जा रहा था तभी कुछ युवकों ने रोककर मारपीट की और एक हजार रुपये छीन लिए। जब पिता शिकायत करने सर्वोदय नगर पुलिस चौकी पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। किशोर का कहना है कि गाजीपुर पुलिस घर आकर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि आरोपी पक्ष पुलिस पर दबाव बनाने के लिए शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed