फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary classes of school will close till 23 janaury

यूपी में बढ़ी ठिठुरन, लखनऊ में स्कूल 23 जनवरी तक बंद

Tue, 19 Jan 2016 11:56 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
primary classes of school will close till 23 janaury

यूपी में लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने मंगलवार को सभी स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन की छुट्टी घोषित कर दी।

विज्ञापन


डीएम के इस आदेश के चलते सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा छह तक की 23 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। वहीं कक्षा सात से लेकर कक्षा 12 की कक्षाएं सुबह नौ बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

अचानक बढ़ गई ठंडक के बाद स्कूलों की हुई छुट्टी

primary classes of school will close till 23 janaury

गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी लखनऊ का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं मंगलवार को भी सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मंगलवार को राजधानी में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने की वजह से मौसम में और भी ज्यादा ठंडक हो गई।

मौसम की इसी करवट को देखते हुए डीएम राजशेखर ने स्कूलों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। ये आदेश सभी स्कूलों में पहुंचा दिया गया है। डीएम का कहना है कि मौसम और छोटे बच्चों की सेहत को देखते हुए ये घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed