फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Price of house material is increased

आशियाना बनाना हुआ महंगा, बालू व गिट्टी पांच रुपये, मौरंग 10 रुपये महंगी

Thu, 14 Oct 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Price of house material is increased
राजधानी में भवन निर्माण सामग्री के दामों में हो रही है बढ़ोतरी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अब आशियाना बनाना महंगा हो गया है, क्योंकि डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि से भवन सामग्री की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल आने लगा है।
विज्ञापन

12 दिन के भीतर बालू व गिट्टी पांच-पांच रुपये और मौरंग 10 रुपये महंगी हो गई है, जबकि सरिया की कीमत में भी पांच रुपये किलो की तेजी आ चुकी है।
भवन सामग्री कारोबारी श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि डीजल महंगा होने के कारण जो सरिया 57 रुपये किलो थी, वह बढ़कर 62 रुपये हो चुकी है
जबकि कोरोना में सरिया 62 रुपये किलोे होकर 57 पर आ गई थी। डीजल की कीमत बढ़ने से भवन सामग्री की लोडिंग व अनलोडिंग की लागत बढ़ने के कारण कारोबारियों को दाम में इजाफा करना पड़ा है।
फ्लाई ऐर्श इंट 700 रुपये प्रति हजार
लखनऊ ब्रिक एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश मोदी ने बताया कि फ्लाई ऐश र्की इंट 700 रुपये प्रति हजार बिक रही है। इसके दाम में अभी कोई इजाफा नहीं हुआ है। कहा कि मिट्टी से तैयार ईंट का फ्लाई ऐश की ईंट से मुकाबला नहीं है। मिट्टी र्की इंट की लाइफ 200 साल तक, जबकि फ्लाई ऐश र्की इंट की लाइफ काफी कम है।
विज्ञापन

खदान खुलते ही और बढ़ेगी कीमत
बंथरा के कारोबारी अभिषेक ने बताया कि इस वक्त भवन सामग्री की सामान्य रूप से मांग है। कारोबारी स्टॉक से बेच रहे है। अभी बालू व मौरंग की खदानें बंद हैं। जब खदानें खुलेंगी तो कीमतें और बढ़ेंगी। क्योंकि खदानों से आने वाली नई बालू व मौरंग को ढोने में लागत अधिक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन सामग्री की कीमत रुपये में
सामग्री एक अक्तूबर 13 अक्तूबर
बालू 20 25
मौरंग 45 55
गिट्टी 45 50
सरिया 57 62
(नोट: सरिया प्रति किलो, अन्य फीट में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed