फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   price of flats will be cheap due to low GST rates

खुशखबरीः लखनऊ में चाहते हैं अपना मकान तो जल्दी करें, सस्ते होंगे 20 हजार फ्लैट

Mon, 25 Feb 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
price of flats will be cheap due to low GST rates
डेमो

लखनऊ में मकान-फ्लैट खरीदना अब सस्ता होगा। ऐसा जीएसटी की दर कम होने के कारण होगा। जीएसटी परिषद की ओर से रविवार को की गई कटौती का असर लखनऊ में आवास विकास परिषद, एलडीए के अलावा निजी बिल्डरों के करीब 20 हजार खाली फ्लैटों पर पड़ेगा। जीएसटी की दर को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है, जिसका लाभ खरीदारों को अप्रैल से मिलेगा।

विज्ञापन


इससे मकान और फ्लैट की कीमत सात प्रतिशत कम हो जाएगी। शहर में आवास विकास के करीब तीन हजार, एलडीए के दो हजार और निजी बिल्डरों के 15 हजार फ्लैट खाली हैं। चार साल से रियल एस्टेट में चल रही मंदी के कारण ये बिक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले जीएसटी लागू किए जाने से भी मकान और फ्लैट महंगे हुए, जिसका असर इनकी बिक्री पर पड़ा। ऐसे में अपने फ्लैट बेचने को एलडीए और आवास विकास को कीमत कम करनी पड़ी। हालांकि इससे भी बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जीएसटी की दर सात प्रतिशत कम होने से खरीदारों के साथ ही उन आवंटियों को भी फायदा मिलेगा, जिनकी किश्तें अभी चल रही हैं।

बढ़ जाएगा छूट का फायदा

price of flats will be cheap due to low GST rates
डेमो
ऐसे होगा खरीदारों को लाभ
40 लाख रुपये का फ्लैट या मकान 12 फीसदी जीएसटी के बाद 44.80 लाख रुपये का पड़ता था। अब जीएसटी की दर 5 फीसदी किए जाने से यह 42 लाख रुपये का पड़ेगा ऐसे में 2.80 लाख रुपये की बचत होगी। 

आवास विकास परिषद की अवध विहार और वृंदावन योजना में 15 से 80 लाख रुपये के करीब तीन हजार फ्लैट अभी खाली हैं। इनमें वन, टू और थ्री के अलावा फोर बीचएके फ्लैट भी हैं। इन्हें बेचने के लिए आम जनता को पांच प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव आवास विकास बोर्ड पास कर चुका है। इसके बाद 45 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर पांच फीसदी की छूट दी जा रही है। अब जीएसटी की दर कम हो जाने से खरीदारों को 12 प्रतिशत का लाभ हो जाएगा।

आवंटी को मिलेगा फायदा
आवास विकास परिषद के वित्त नियंत्रक महेंद्र वर्मा का मानना है कि सरकार ने जीएसटी कम कर दी है तो इसका फायदा आवंटी को मिलेगा। अभी 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है। पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का जैसा आदेश आएगा, उसे उसी तरह लागू किया जाएगा। जब तक आदेश नहीं आता, कुछ बताया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed