{"_id":"5ce52b02bdec2207737666b9","slug":"price-of-amul-milk-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान व अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, अब पराग ने भी की दाम बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान व अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, अब पराग ने भी की दाम बढ़ाने की तैयारी
Wed, 22 May 2019 04:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में अमूल ने मंगलवार से दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। लखनऊ में बढ़ी कीमत बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी। इस सबके बीच ज्ञान दूध भी बुधवार से लखनऊ में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
अमूल व ज्ञान दूध की कीमत बढ़ने के बाद पराग ने भी जल्द दाम बढ़ाने की तैयारी की है। ज्ञान दूध के प्रबंध निदेशक जय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को एक लीटर दूध पैकेट 52 रुपये के बजाय 54 रुपये, आधा लीटर 26 के बजाय 27 रुपये में बिकेगा।
विज्ञापन
वहीं एक लीटर टोंड दूध 42 की जगह 44 रुपये में बिकेगा। इस संबंध में मंगलवार को ही विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है। उधर, 23 मई से अमूल दूध का एक लीटर का पैकेट 51 के बजाय 53 रुपये और आधा लीटर का पैकेट 26 के बजाय 27 रुपये का बिकेगा।
विज्ञापन