{"_id":"680750b2b3b05c1e040a9d1c","slug":"pretending-raped-girl-pretext-marrying-her-robbed-her-rs-5-16-lakh-they-met-matrimonial-site-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती... शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, 5.16 लाख हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती... शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, 5.16 लाख हड़पे, केस दर्ज
Tue, 22 Apr 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:22 PM IST
सार
दोनों की दोस्ती मैट्रीमोनियल साइट पर हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। वहीं, दहेज में 25 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुडंबा इलाके में रहने वाली युवती ने आरव कौशिक नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और उसकी मां पर 5.16 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से दोस्ती की थी।
विज्ञापन
युवती की वर्ष 2024 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिये आरव से दोस्ती हुई। आरव ने शादी करने की बात कही। दोनों परिवार राजी हो गए। वर्ष 2024 में ही नौकरी लगने पर युवती दुबई चली गई। आरोपी ने युवती को दुबई से अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather Alert: यूपी में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी में 33 आईएएस के तबादले: 11 जिलों के जिलाधिकारी व सूचना विभाग सहित कई बड़े विभागों के अधिकारी बदले
यहां आरव ने युवती से वकील को कुछ रुपये भेजने के लिए कहा और बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। पत्नी से तलाक का केस चल रहा। युवती ने विरोध किया तो आरव और उसकी मां ने तलाक के बाद शादी करने की बात कही। आरोपियों ने युवती से 5.16 लाख रुपये ऐंठ लिए।
युवती ने दुबई से वापस आकर चिनहट में रेस्टोरेंट खोला। आरोप है कि रेस्टोरेंट में ही आरव ने कई बार यौन शोषण किया। आरोपी व उसकी मां ने शादी के एवज में 25 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। एसओ चिनहट भरत पाठक का कहना है कि जांच की जा रही है।