फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave alert in the state, Prayagraj was the hottest with 44.3 degrees, Meteorological Department issue

UP Weather Alert: यूपी में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल

Tue, 22 Apr 2025 06:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Apr 2025 06:01 AM IST
सार

UP Temperature Today: यूपी में मौसम पूरी तरह से गर्मी की गिरफ्त में है। सोमवार को यूपी के कई जिलों का पारा 40 के ऊपर गया। आज भी प्रदेश के कई जिलों में लू का अनुमान है। 

विज्ञापन
UP: Heat wave alert in the state, Prayagraj was the hottest with 44.3 degrees, Meteorological Department issue
यूपी में पड़नी शुरू हुई गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Heatwave News: गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह के पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा छठे पायदान पर रहा। प्रयागराज और वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू भी चलने की आशंका व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में सिर्फ तीन बार ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा है लेकिन मौसम के तेवर लगातार तीखे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने दो दिन पहले ही तीक्ष्ण गर्मी और लू के लिए अलर्ट जारी किया था। सोमवार को सुबह से ही धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रदेश के 7 सबसे गर्म शहर

प्रयागराज- 44.3
वाराणसी (बीएचयू)- 43.4
हमीरपुर- 43.4
झांसी- 43.1
चुर्क- 42.8
आगरा- 42.5
अलीगढ़- 41.4

राजधानी में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार, पड़ने लगी झुलसाने वाली गर्मी

UP: Heat wave alert in the state, Prayagraj was the hottest with 44.3 degrees, Meteorological Department issue
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इस गर्मी के मौसम में पहली बार लखनऊ में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को इस सीजन के सबसे गर्म दिन के तौर पर रिकार्ड किया गया।

लखनऊ में दिन के साथ ही रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगी हैं। सोमवार की रात का पारा 1.9 डिग्री की उछाल के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन धीरे-धीरे पारे 2 से 3 डिग्री की बढ़त के साथ गर्मी का कहर यूं ही जारी रहने वाला है।सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 

यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी में पांच साल में पहली बार बढ़ी बिजली की दरें, उपभोक्ताओं को देना पड़ेगा ज्यादा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed