फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations were also underway to set up a fake call center in Transport Nagar.

Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर में भी फर्जी कॉल सेंटर खोलने की थी तैयारी

Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations were also underway to set up a fake call center in Transport Nagar.
लखनऊ। अलीगंज में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार फर्जी कॉल सेंटर के संचालक देवेंद्र सिंह तोमर और उसका साथी हिमांशु ट्रांसपोर्टनगर में एक और कॉल सेंटर खोलने की तैयारी में थे। भागा चल रहा तीसरे संचालक प्रियांशु को इसमें उनका साथ देना था। हालांकि पकड़े जाने पर आरोपियों की यह योजना धरी रह गई।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले अलीगंज पुलिस ने कपूरथला स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा था। पुलिस ने यहां से 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में कॉल सेंटर संचालक देवेंद्र और हिमांशु को बृहस्पतिवार को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि देवेंद्र और हिमांशु ने पूछताछ में बताया कि वे वर्ष 2016 से कॉल सेंटर चला रहे थे। उन्होंने सबसे पहले अहमदाबाद में कॉल सेंटर खोला था। वहां छापा पड़ा तो वह, हिमांशु और प्रियांशु भाग निकले। इसके बाद मुंबई और साउथ गोवा में हिमांशु ने काॅल सेंटर खोला। वहीं, देवेंद्र ने कोलकाता के न्यूटाउन में कॉल सेंटर शुरू किया। गोआ पुलिस ने हिमांशु और कोलकाता पुलिस ने देवेंद्र को जेल भेज दिया। दोनों आरोपी जमानत पर जेल से छूट गए, मगर ठगी नहीं छोड़ी। यहां से दोनों वाराणसी पहुंचे और यहां भी कॉल सेंटर खोल लिया। पुलिस ने यहां भी छापा मारा तो वे लखनऊ आ गए। पुलिस ने बताया कि कोलकाता और गोआ में किन लोगों ने दोनों आरोपियों की जमानत कराई थी उनका ब्योरा जेल और पुलिस थानों से मांगा गया है। इसके साथ ही वकीलों के बारे में विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed