{"_id":"68e27b4039b0bd293a03f8e5","slug":"preparations-for-the-convocation-ceremony-at-bhasha-university-intensified-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1414675-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह आगामी 14 अक्तूबर को होगा। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संस्थान में जल्द ही दीक्षांत सप्ताह की घोषणा करने की तैयारी है। दीक्षांत सप्ताह के तहत प्रतिभागियों को समारोह के संचालन, मंचन, और कार्यक्रम से परिचित कराने के लिए एक प्रारंभिक पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी के लगभग 1400 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह को सफल और यादगार आयोजन बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन