फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparations for opening schools have started according to protocols

प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोलने की तैयारी शुरू, उठाए जा रहे ये कदम

Thu, 15 Oct 2020 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
preparations for opening schools have started according to protocols
अमीनाबाद कॉलेज में तैयार सीटिंग प्लान - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में  19 अक्तूबर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व सीटिंग प्लान तैयार किया जा रहा है। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि करीब 1000 छात्रों में से 300 छात्रों के अभिभावकों की सहमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


छात्रों के बैठने की व्यवस्था कक्षा में की जा रही है। बेंचों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। वहीं छात्र बैठेंगे। हाथ धोने के लिए टोटियों की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रवेश गेट से कक्षाओं तक उचित दूरी बनाने के लिए गोले बनाए जा रहे हैं। सैनिटाइजेशन के लिए स्प्रे मशीन व केमिकल खरीदा गया है। साथ ही कर्मचारी भी तैनात कर दिया गया है। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज में भी सफाई व्यवस्था शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed