{"_id":"5f8831c028eb3f2f5b55b4d8","slug":"preparations-for-opening-schools-have-started-according-to-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोलने की तैयारी शुरू, उठाए जा रहे ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोलने की तैयारी शुरू, उठाए जा रहे ये कदम
Thu, 15 Oct 2020 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
अमीनाबाद कॉलेज में तैयार सीटिंग प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में 19 अक्तूबर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व सीटिंग प्लान तैयार किया जा रहा है। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि करीब 1000 छात्रों में से 300 छात्रों के अभिभावकों की सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
छात्रों के बैठने की व्यवस्था कक्षा में की जा रही है। बेंचों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। वहीं छात्र बैठेंगे। हाथ धोने के लिए टोटियों की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रवेश गेट से कक्षाओं तक उचित दूरी बनाने के लिए गोले बनाए जा रहे हैं। सैनिटाइजेशन के लिए स्प्रे मशीन व केमिकल खरीदा गया है। साथ ही कर्मचारी भी तैनात कर दिया गया है। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज में भी सफाई व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन