{"_id":"631e17d4273c6a3bf225c90b","slug":"preparations-for-action-on-dpo-and-cdpo-accused-of-corruption-confirmation-of-many-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भ्रष्टाचार के आरोपी डीपीओ व सीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी, वसूली समेत कई आरोपों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भ्रष्टाचार के आरोपी डीपीओ व सीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी, वसूली समेत कई आरोपों की पुष्टि
Sun, 11 Sep 2022 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:46 PM IST
सार
डीपीओ शैलेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के आधार पर डीएम एस राजलिंगम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी। सीडीओ ने एसडीएम कप्तानगंज और परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की संयुक्त टीम बनाकर सभी आरोपों की जांच कराई थी। जांच में सारे आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के आरोपी कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेंद्र कुमार राय और कई सीडीपीओ पर जल्द कार्रवाई की तैयारी है। डीएम की ओर से कराई गई भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट शासन को मिल गई है। जांच रिपोर्ट में डीपीओ द्वारा अवैध लोगों को दफ्तर में बिठाकर वसूली कराने, कर्मचारियों का वेतन रोककर शोषण करने समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, डीपीओ शैलेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के आधार पर डीएम एस राजलिंगम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी। सीडीओ ने एसडीएम कप्तानगंज और परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की संयुक्त टीम बनाकर सभी आरोपों की जांच कराई थी। जांच में सारे आरोप सही पाए गए। सिर्फ आंगनबाड़ी की भर्ती में धनउगाही से संबंधित आरोप की पुष्टि नहीं होेने से जांच नहीं की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम कुशीनगर ने डीपीओ समेत अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन को भेज दी है। डीएम की सिफारिश के आधार पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आरोपी डीपीओ और उनके सहयोगी कई सीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाहरी व्यक्ति को दफ्तर में बैठाकर कराते थे वसूली
शैलेंद्र के खिलाफ शिकायत की गई थी कि वे डीपीओ कार्यालय में अनाधिकृत रूप से जयप्रकाश उर्फ पप्पू नाम के व्यक्ति को कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर रखकर अवैध वसूली कराते हैं और उसे आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ रखा है। इसके अलावा करीबी सीडीपीओ सुकरौली मुहम्मद कयूम को खड्डा का अतिरिक्त प्रभार देकर वहां एक बाहरी महिला को अनधिकृत तरीके से कार्यालय में बैठाकर अवैध वसूली कराने, कार्यालय न आने के बाद भी सीडीपीओ कप्तानगंज रोमा सिंह को नियमित वेतन देने, ग्राम पंचायत बरवा रतनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कई वर्षों से पोषाहार का वितरण न होने के बाद भी पोषाहार का आवंटन दिखाना और कई सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का मनमाने तरीके से वेतन रोककर परेशान करते हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन