फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations complete; three-day state-level junior swimming competition begins today.

Lucknow News: तैयारियां पूरी, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता आज से

Fri, 03 Jul 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete; three-day state-level junior swimming competition begins today.
लखनऊ। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग और यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरी लखनऊ विधायक नीरज बोरा करेंगे। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में बालक और बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेश के शीर्ष जूनियर तैराक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रविन कपूर के अनुसार प्रदेश भर से तकरीबन 225 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed