{"_id":"68d1bbe02ee84d5e2d0d5cd8","slug":"preparations-are-underway-to-open-the-flyover-near-mari-mata-temple-lucknow-news-c-13-knp1050-1396580-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरी माता मंदिर के पास बने फ्लाईओवर को चालू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरी माता मंदिर के पास बने फ्लाईओवर को चालू करने की तैयारी
विज्ञापन
मरी माता मंदिर रोड।
लखनऊ। सेतु निगम ने सुल्तानपुर रोड के अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास बनाए गए फ्लाईओवर को चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस हफ्ते बारिश न हुई तो अगले सोमवार से मंगलवार के बीच इस फ्लाईओवर से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। फ्लाईओवर के चालू होने से आमजन को अर्जुनगंज में मिलने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। हालांकि, फ्लाईओवर को चालू करने से पहले एक परत तारकोल बिछाया जाना प्रस्तावित है।
सेतु निगम मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि अर्जुनगंज में बने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तो करीब एक माह पहले ही पूरा हो चुका था, मगर फ्लाईओवर को चालू करने से पहले एक परत तारकोल लगाया जाना जरूरी है। बारिश के कारण यह काम नहीं हो सका। अब बारिश थम गई है, इसलिए छह-सात दिन तक फ्लाईओवर की नमी के सूखने का इंतजार हो रहा है। नमी खत्म होने पर बाकी काम पूरा कर फ्लाईओवर चालू कर दिया जाएगा। लेकिन, इस हफ्ते भी बारिश हो गई तो फ्लाईओवर को चालू करने के लिए 8 से 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
वाहनों को मिलेगी गति
अर्जुनगंज फ्लाईओवर के चालू होने से लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर वाहनों के आवागमन को गति मिलेगी। अफसरों ने बताया कि वीआईपी काफिला अब वाया अर्जुनगंज होकर शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट एवं कानपुर रोड का आवागमन करता है। साथ ही, इस रोड के दोनों तरफ तेजी से आवास विकसित हो रहे हैं, जिसके यातायात का भी लोड बढ़ रहा है। इसीके चलते अर्जुनगंज में वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है।