फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation to make UP a Global Textiles Hub: Textiles and Garmenting Policy-2022 Soon, entrepreneurs will get special facilities

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल्स हब बनाने की तैयारी : टेक्सटाइल्स एवं गारमेंटिंग नीति-2022 जल्द, उद्यमियों को मिलेंगी खास सहूलियतें

Fri, 22 Apr 2022 12:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Apr 2022 12:20 PM IST
सार

नई नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को लोक भवन में अपर मुख्य सचिव हथकरघा व वस्त्रोद्योग डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन
Preparation to make UP a Global Textiles Hub: Textiles and Garmenting Policy-2022 Soon, entrepreneurs will get special facilities
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी में है। इसके लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निवेशको को लुभाने के लिए सरकार जल्द ही नई टेक्सटाइल्स व गारमेंटिंग नीति-2022 लाने जा रही है। इसमें उद्यमियों को 40 प्रतिशत तक कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी और अन्य सुविधाएं देने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


नई नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को लोक भवन में अपर मुख्य सचिव हथकरघा व वस्त्रोद्योग डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि देश के अन्य राज्यों की टेक्सटाइल्स व गारमेंटिंग नीति का अध्ययन कर इस नीति को तैयार किया गया है। दूसरे राज्यों की तुलना में यूपी में निवेश करने वाले निवेशकों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित नीति में पूर्वांचल और बुंदेलखंड में निवेशकों को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित नीति में 100 प्रतिशत तक स्टांप ड्यूटी व लैंड कॉस्ट सब्सिडी देने का प्रावधान किया जा रहा है। अवस्थापना सुविधाओं के लिए अनुदान दिया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए सब्सिडी दी जाएगी। औद्योगिक संस्थानों में महिला कर्मचारी रखने पर अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। राज्य से निर्यात बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट सब्सिडी एवं इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट दी जाएगी। निजी टेक्सटाइल पार्क विकसित करने वाले को 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेटर ऑफ  कंफर्ट जारी होने से पांच वर्ष के अंदर उद्यमियों को उत्पादन शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहगल के अनुसार टेक्सटाइल्स एवं गारमेंटिंग नीति-2017 के तहत हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निवेश के 79 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से 53 एमएसएमई और 26 लार्ज, मेगा एवं सुपर मेगा इकाइयों के लिए थे। प्रस्तावित नई नीति से अधिकाधिक निवेशक यूपी आएंगे और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ वित्त एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed