Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 candidates filed nomination papers for the Sarojini Nagar Tehsil Bar elections.

Lucknow News: सरोजनीनगर तहसील बार के चुनाव में 37 ने भरा परचा

Tue, 24 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
37 candidates filed nomination papers for the Sarojini Nagar Tehsil Bar elections.
नामांकन करते प्रत्याशी।
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की सोमवार से शुरुआत हो गई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार रुंगटा और मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार चौधरी सहित 15 सदस्यों की देखरेख में होने वाले इस चुनाव के लिए तहसील स्थित संगठन कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

22 पदों के लिए फूल-मालाएं पहने 37 संभावित प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच नामांकन किया। नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने वकीलों के चैंबरों में घूम-घूमकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। कई प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले तहसील के पास स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। वहीं, उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार रुंगटा के मुताबिक, आरक्षण श्रेणी के छूटे हुए लोग 25 नवंबर को भी नामांकन कर सकेंगे। वहीं, 26 नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 27 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। सात दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अमितेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार शर्मा और रामकुमार यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर भानु प्रताप गौड़ और सोमनाथ, उपाध्यक्ष मध्य के दो पदों पर राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र सिंह यादव गुड्डू, मनोज कुमार यादव, अशोक पाल और आनंद यादव ने पर्चा भरा।

उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर रंजीत पाल, रवि रावत और सौरभ यादव, महामंत्री पद पर प्रेम शंकर यादव, राम सुचित यादव, रमाकांत, कोषाध्यक्ष पद पर शिवांगी मिश्रा, ममता देवी और राजकुमारी, संयुक्त मंत्री के लिए शैलेंद्र यादव, शब्बीर खान, कैलाश कुमार, मो. जमालुद्दीन शेख और प्रेम शंकर यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सुभाष चंद्र यादव, सिराज खान, केसरी नंदन मिश्रा, वीरेंद्र नाथ सिंह यादव, सुमन यादव, हेमलता पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए संजीव , जितेंद्र यादव मुलायम, दिनेश सैनी, हूर बानो, राम जी और सूरज सिंह ने परचा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed