फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for the recruitment of 995 Anganwadi workers and assistants

Lucknow News: 995 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती की तैयारी

Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the recruitment of 995 Anganwadi workers and assistants
रायबरेली। जिले में 995 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती होगी। वर्तमान में 419 केंद्र बिना कार्यकर्ताओं के संचालित हो रहे हैं। 576 केंद्रों पर सहायिकाओं की तैनाती नहीं है। शासन ने सभी पदों को भरने का आदेश दिया है। अब इंटर पास महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी, पूर्व में कक्षा पांच से कक्षा आठ उत्तीर्ण महिलाओं का चयन हुआ था।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकताओंं व सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कराने के संबंध में गाइडलाइन आ गई है। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों ही पदों के लिए अब अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

पूर्व में कक्षा पांच से आठ तक पास महिलाओं का चयन होता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 419 पदों में 50 प्रतिशत पदों पर अच्छा काम करने वाली सहायिकाओं को प्रोन्नत करने का आदेश है। सामान्य वर्ग के लोगों को ईडब्ल्यूएस का लाभ मिलेगा। उम्र की सीमा भी अधिकतम 50 वर्ष कर दी गई है। डीएम के स्तर से नामित अधिकारी की अध्यक्षता की टीम चयन प्रक्रिया पूरी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed