फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for Pran Pratistha: Ayodhya ready to welcome lakhs of devotees

तैयारी प्राण प्रतिष्ठा की: लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार अयोध्या, पार्किंग एप से लेकर बसों तक के इंतजाम

Sun, 15 Oct 2023 09:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Oct 2023 09:43 AM IST
सार

शनिवार की बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आगामी कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं।

विज्ञापन
Preparation for Pran Pratistha: Ayodhya ready to welcome lakhs of devotees
अयोध्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में आने वाले दिनों में कई बड़े आयोजन प्रस्तावित हैं जिसमें देशभर से लाखों लोगों के आने की संभावना है। व्यवस्थाओं को बेहतर और सुगम बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम पार्किंग की तर्ज पर अयोध्या में भी बस, कार और बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष एप बनाया जाएगा। इससे लोगों को ऐप के माध्यम से पार्किंग में खाली जगह व स्थान की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। अयोध्या को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए ये निर्देश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिए।
विज्ञापन


शनिवार की बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आगामी कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं। 15 से 24 अक्टूबर तक दुर्गापूजा, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 से 25 अक्टूबर तक रामलीला, 11 नवंबर को दीपोत्सव, 20 व 21 नवम्बर को 14 कोसी परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 5 कोसी परिक्रमा तथा 27 नवंबर को पूर्णिमा स्नान कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगें। उन्होंने सभी आयोजनों एवं प्रतिदिन अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यातायात व्यवस्था अयोध्या पुलिस, जिला प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू के अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या के मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकेत फ्लाई ओवर के निकट बनाएं बस टर्मिनल
मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या को आवंटित बड़ी ई-बसों के स्थान पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र में मिनी ई-बसों का संचालन कराया जाए। साकेत फ्लाई ओवर के निकट ई-बसों के संचालन एवं श्रद्धालुओं के बैठने हेतु बस टर्मिनल विकसित किया जाए और श्रद्धालुओं को लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में बताया गया कि सुगम यातायात प्रबंधन के लिए अयोध्या धाम में स्थापित मल्टीलेवल पार्किंग के अतिरिक्त कुल 29 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थलों पर अयोध्या पुलिस द्वारा पार्किंग के लिए उपयोग में लाए जाने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed