फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for major reshuffle in police department, transfer list may be released tomorrow

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, बदलेंगे यूपी के शीर्ष अफसर, कल जारी हो सकती है तबादला सूची

Sun, 06 Sep 2020 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Sep 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Preparation for major reshuffle in police department, transfer list may be released tomorrow
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गृह विभाग के शीर्ष अफसर पिछले दिनों दो बार सिग्रेचर बिल्डिंग में डीजीपी के साथ मंथन कर चुके हैं। पुलिस व गृह विभाग के शीर्ष अफसर शुक्रवार को भी काफी देर तक बैठे और कई नामों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोरखपुर चले जाने से इस सूची पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। वह सोमवार को वह लखनऊ लौटेंगे, जिसके बाद तबादला सूची जारी हो सकेगी।
विज्ञापन


तीन एडीजी, कम से कम दो आईजी बदलेंगे
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बार जिन अधिकारियों के तबादले पर मंथन हुआ है उनमें से तीन जोन के एडीजी, दो आईजी प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये ऐसे अफसर हैं जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। इनका कार्यक्षेत्र बदलने की कवायद की जा रही है। इस सूची में प्रमुख रूप से आगरा व गोरखपुर जोन के एडीजी के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक पुलिस कप्तान फेहरिस्त में 
दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में जमे कप्तानों के नाम तबादले की फेहरिस्त में सबसे ऊपर बताई जा रही है। इनमें फिरोजाबाद में सचींद्र पटेल, अमरोहा में विपिन टाडा, कन्नौज के एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह, संभल में यमुना प्रसाद के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दो से तीन जिलों के पुलिस कप्तानों के नाम शामिल हैं। 
 

नए एसपी को भी देनी है तैनाती 

जिन पुलिस अफसरों के तबादले होने हैं उसमें 18 नए आईपीएस भी हैं जो प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने हैं। इनको नई तैनाती का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि इसमें से कम से कम दो अफसरों को जिलों में कप्तान बनाकर भेजा जाएगा। बाकी की तैनाती विजिलेंस, रेलवे और पीएसी जैसी विंग में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed