{"_id":"887d026a30c94772650b03d0e6f8f56c","slug":"premium-train-ready-for-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घर वापसी, प्रीमियम ट्रेन है ना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घर वापसी, प्रीमियम ट्रेन है ना!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली के बाद दिल्ली वापसी के लिए फंसे हुए यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे 26 अक्टूबर को प्रीमियम ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन
इसी दिन दो स्पेशल ट्रेनें भी लखनऊ से दिल्ली के लिए चलाई जा सकती हैं। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने तीन ट्रेनों के रैक उपलब्ध कराने के लिए अपने मंडलों को आदेश दिए हैं।
रेलवे 26 अक्टूबर को गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक प्रीमियम ट्रेन चला सकता है। इस ट्रेन की बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी 3 और एसी 2 श्रेणी की बोगियां होंगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का स्लीपर क्लास का किराया करीब 800 रुपये होगा। जबकि एसी तृतीय का किराया 1600 और एसी 2 का किराया 2600 रुपये तक होने की संभावना है।
हालांकि उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों को चलाने पर विचार हो रहा है, लखनऊ से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
डबल डेकर को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि रेलवे रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर क्षेत्र आर के कर्दम की ओर से डबल डेकर के ट्रायल की एनओसी मिलने का इंतजार कर रहा है।
यदि सितंबर के पहले सप्ताह तक उनकी एनओसी और ट्रायल का समय मिल जाए तो दीवाली पर डबल डेकर को चलाया जा सकता है।
तत्काल टिकट में दलालों की मिलीभगत को रोकने के लिए सभी मंडल रेल प्रशासन को अलर्ट किया गया है। विजिलेंस की टीम मुख्यालय से उन शहरों को भेजी जाएगी, जहां सबसे अधिक टिकटों की मारामारी होती है।
मंडल स्तर की एंटी फ्रॉड टीम भी सादे कपड़ों में उन रेलकर्मियों पर नजर रखेगी, जो दलालों के साथ टिकट बनाने में संलिप्त पाए जाते हैं।