फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnent women will get priority in Corona vaccination.

टीकाकरण अभियान: गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिलेगी वरीयता, तत्काल लगाया जाएगा टीका

Wed, 14 Jul 2021 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jul 2021 11:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब तक एक करोड़ 63 लाख 87 हजार 699 महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है। इस तरह कुल तीन करोड़ 82 लाख 99 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 60 लाख से अधिक ने दूसरी डोज ले ली है। जबकि मंगलवार पांच लाख 91 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन
Pregnent women will get priority in Corona vaccination.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। टीकाकरण केंद्र पर इनके पहुंचने पर तत्काल टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है।

विज्ञापन


अब तक प्रदेश में एक करोड़ 63 लाख 87 हजार 699 महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है। इस तरह कुल तीन करोड़ 82 लाख 99 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 60 लाख से अधिक ने दूसरी डोज ले ली है। जबकि मंगलवार पांच लाख 91 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन


राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवतियों के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसमें गर्भवती के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक को सुरक्षित बताया गया है। गर्भावस्था में संक्रमण होने पर मां और बच्चे दोनों पर खतरा रहता है। ऐसे में गर्भवती को हर हाल में टीकाकरण कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भावस्था में संक्रमित होने पर कई बार प्री मेच्योर प्रसव होने की आशंका रहती है। जबकि टीकाकरण करा लेने से यह समस्या दूर हो जाती है। जो महिलाएं कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं और प्रसव होने का समय नजदीक है, वे प्रसव के बाद टीकाकरण करा लें। उन्होंने बताया कि बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएं टीकाकरण करा सकती हैं। इससे बच्चे पर किसी तरह की समस्या नहीं पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed