फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   precious statue of lord sita and laxman stolen

मंदिर से रातोंरात चोरी हुई एक करोड़ की ऐतिहासिक मूर्तियां

Thu, 29 Oct 2015 02:09 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
precious statue of lord sita and laxman stolen

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने फूला गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी गंगादास कुटी स्थित मंदिर से एक करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां और लाखों के पीतल के घंटे चोरी कर लिए।

विज्ञापन


चोरी गई सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न मूर्तियों का वजन करीब 12 किलो की हैं। साथ ही साढ़े तीन क्विंटल पीतल के घंटे चोरी हुए हैं। बुधवार सुबह भक्त पूजा करने गए तो मूर्तियां व घंटे नदारद देख दंग रह गए।
विज्ञापन


पुजारी ने घटना की तहरीर थाने में दी है।पूरे बाबा मजरे फूला गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी गंगादास कुटी की देखरेख परिवार के ही पुजारी भगवती प्रसाद तिवारी करते हैं। कुटी में एक मंदिर है, जिसमें राम, भरत, हनुमान, सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न की अष्टधातु की मूर्तियां रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पीतल के सैकड़ों छोटे-बड़े घंटे टांगे गए थे। रात में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर सीता, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की अष्टधातु की मूर्तियां और पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय पुजारी घर पर सो रहे थे।

मूर्ति चोरी पर भक्तों ने भी जताई नाराजगी

precious statue of lord sita and laxman stolen

बुधवार सुबह भक्त कुटी पर पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो मूर्तियां और पीतल के घंटे नदारद थे। देखते ही देखते वहां पर भक्तों की भारी भीड़ एकत्र हो गए। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई।

पुजारी के मुताबिक तीनों अष्टधातु की मूर्तियों एक करोड़ और और एक लाख से ज्यादा के घंटे चोरी हुए हैं। अष्टधातु की मूर्तियों का वजन करीब 12 किलो है। जबकि साढ़े तीन क्विंटल पीतल के घंटे चोरी हुए हैं।

कुटी के प्रबंधक एवं पुजारी के मुताबिक 40 साल पहले उसके पिता स्व. चंद्र प्रसाद तिवारी ने अष्टधातु की मूर्तियों को बनारस से खरीदकर मंदिर में रखा था। तब से अब तक पूजा की जा रही थी। एक मूर्ति की लंबाई करीब डेढ़ फुट की है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि पुलिस चोरी गई मूर्तियों को अष्टधातु की नहीं मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed