फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PRD jawan died in an accident in Raniyapur in Shravasti.

Shravasti: घर से ड्यूटी पर आ रहे पीआरडी जवान की मार्ग दुर्घटना में मौत, वन निगम डिपो के निकट मिली लाश

Sat, 08 Jun 2024 03:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले में ड्यूटी पर जा रहे एक जवान की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बाइक में किसी अन्य वाहन के टक्कर मारने की बात कही है।

विज्ञापन
PRD jawan died in an accident in Raniyapur in Shravasti.
मृतक पीआरडी जवान विजय बहादुर राना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती जिले के रनियापुर से शुक्रवार देर शाम ड्यूटी के लिए आईटीआई भिनगा आ रहे पीआरडी जवान की बाइक भिनगा जंगल में वन निगम डिपो के पास विद्युत पोल से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनदुर्घटना की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रनियापुर निवासी विजय बहादुर राना (35) पुत्र काली प्रसाद राना पीआरडी में जवान था। जिसकी ड्यूटी मौजूदा समय राजकीय आईटीआई भिनगा में लगी हुई थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए आईटीआई भिनगा आ रहा था। जिसकी मोटरसाइकिल भिनगा जंगल स्थित वन निगम डिपो के पास विद्युत पोल से टकरा गई। इस दौरान राहगीरों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई गोविंद राना का कहना है कि मोटरसाइकिल को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक को किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मारा है। इसके बाद मोटरसाइकिल विद्युत पोल से टकराई है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed