फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj firing: Injured gunner was sent to PGI by making a green corridor

प्रयागराज गोलीकांड : ग्रीन कॉरीडोर बनाकर दो घंटा 24 मिनट में तय किया 186 किमी सफर, गनर को पहुंचाया पीजीआई

Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj firing: Injured gunner was sent to PGI by making a green corridor
गनर को पहुंचाया पीजीआई... - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बम और गोलियां लगने से घायल गनर राघवेंद्र को रविवार शाम प्रयागराज से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस दौरान बनाए गए ग्रीन कॉरीडोर में 2 घंटे 24 मिनट में एंबुलेंस ने 186 किमी सफर तय किया। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि प्रयागराज से ग्रीन कॉरीडोर बनाने की जानकारी मिली। इस पर निगोहां बार्डर से पीजीआई के बीच सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया। प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से पीजीआई 186 किमी की दूरी पर है। एंबुलेंस ने इसे दो घंटे 24 मिनट में पूरा किया। निगोहां बॉर्डर से एंबुलेंस 86 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी और 30 किमी की दूरी तय कर 8.39 बजे पीजीआई पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव का रहने वाला घायल सिपाही राघवेंद्र
लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे, जिनका बीमारी से देहांत हो गया था। राघवेंद्र को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। पांच मई को राघवेंद्र की शादी भी तय है। प्रयागराज में हुई घटना में अपराधियों ने राघवेंद्र पर बम से हमला करते हुए गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 

हालत गंभीर होने पर राघवेंद्र को प्रयागराज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घायल सिपाही को कम समय में प्रयागराज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए 80 किमी. तक ग्रीन कारीडोर बनाया गया। ऊंचाहार, जगतपुर, भदोखर, सदर कोतवाली, हरचंदपुर, बछरावां थानों की पुलिस के अलावा सभी सीओ डयूटी पर लगाए गए थे। ग्रीन कारीडोर बनाकर घायल सिपाही को लखनऊ भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed