फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen togadiya raises question on narendra modi.

फायरब्रांड तोगड़िया ने मोदी पर उठाया सवाल

Mon, 29 Sep 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
praveen togadiya raises question on narendra modi.

विश्व हिंदू परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने मुरादाबाद महानगर पहुंचे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने मोदी पर सवाल उठा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री मोदी यूएनओ में जम्मू कश्मीर पर पाक पीएम के हमले का जवाब देने के बजाए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की आजादी का मुद्दा उठाते।
विज्ञापन


वायदे के मुताबिक कश्मीरी पंडितों को घाटी में दोबारा बसाने में नाकाम रहने पर भी तोगड़िया ने मोदी को आड़े हाथों लिया। कहा, कश्मीरी पंडितों को उनके घर मिलने और राममंदिर का निर्माण होने तक देश में हिंदुओं का स्वाभिमान सुरक्षित नहीं हैं। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद सरकार पर दबाव बनाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा से रोजगार वालों को जोड़ेंगे

praveen togadiya raises question on narendra modi.

प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि उन लोगों की टीमें भी गठित करने को योजना बनी है जिनकी रोजी रोटी गंगा पर निर्भर है। इनमें तीर्थ पुरोहित और मछुआरे प्रमुख हैं।

संघ चाहता है कि इस अभियान पर सांप्रदायिकता का ठप्पा न लगे और सभी पक्ष जुड़ें। इसलिए संघ ने खुद को पीछे रखकर इस पूरे अभियान को सामाजिक संगठन लोकभारती के माध्यम से संचालित करने का फैसला किया है।

कोशिश है कि गंगा के मुद्दे पर सभी पक्षों व धार्मिक आस्था रखने वालों का सहयोग मिले। भले ही उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो।

गंगा के उद्धार में संघ भी हाथ बंटाएगा

praveen togadiya raises question on narendra modi.

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने एवं उसके उद्धार की केंद्र सरकार की योजना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी हाथ बंटाएगा। साथ ही गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक इस नदी के किनारे पड़ने वाली बस्तियों व शहरों में अपनी पकड़ व पैठ बढ़ाएगा।

रविवार को यहां संघ के ‘गंगा समग्र’ कार्यक्रम पर हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इस बारे में योजना भी बनाई गई। तय हुआ कि गंगा के किनारे निगरानी चौकियां बनाई जाएं।

संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल का कार्यक्रम संशोधित हो जाने और उनके दोपहर में ही वापस लौट जाने के कारण विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा नहीं हुई लेकिन जानकारी के अनुसार, उन्होंने संघ के दोनों क्षेत्र प्रचारकों व प्रांत प्रचारकों से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

कुछ इस तरह काम करेगा संघ

praveen togadiya raises question on narendra modi.

गंगोत्री से गंगासागर तक बनने वाली चौकियों की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपकर उन्हें गंगा को गंदगी से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

चौकियों पर मौजूद रहने वाले न सिर्फ गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखेंगे बल्कि लोगों को समझाकर गंगा को गंदा न होने देने में सहयोग मांगेंगे।

इसके बावजूद जो नहीं मानेंगे उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से रोकने का काम भी यह चौकियां करेंगी। चौकियां कितनी-कितनी दूर पर बनेंगी, यह अभी तय नहीं है। पहले चरण में गंगोत्री से गंगासागर तक औसतन हर दस किमी पर चौकियां स्थापित करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed