{"_id":"5bcdb03cbdec226954313d4c","slug":"praveen-togadiya-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प मिल गया है: अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प मिल गया है: अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प मिल गया है। वह मंगलवार को नई पार्टी का एलान करेंगे। अयोध्या में परमहंस की समाधि पर अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर को चुनावी जुमला बना दिया है। अगला प्रधानमंत्री जो भी आएगा वो राम मंदिर बनाने वाला होगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर रखते हुए कहा कि ये सरकार राम भक्तों को अयोध्या में खाना और छत नहीं दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए राम मंदिर की बात करने वाले अब बाबर के नाम मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं। अगर भारत में कहीं भी बाबर के नाम मस्जिद बनती है तो इसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
तोगड़िया ने 'मंदिर नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए कहा कि इस संकल्प को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और आम जनता को जागरुक करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मंदिर के नाम पर हिंदुओं को बेवकूफ बना रही है। नई सरकार बनते ही कैबिनेट में राम मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर जमीन अधिग्रहण कर मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करते हैं, मैं दिल से बात करता हूं।