फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen togadia press conference in lucknow on ram mandir issue

भाजपा नेतृत्व छद्म हिंदू, उन्हें मलमास की नहीं रमजान की चिंता है: प्रवीण तोगड़िया

Wed, 27 Jun 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/फैजाबाद Updated Wed, 27 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
praveen togadia press conference in lucknow on ram mandir issue
प्रवीण तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व छद्म हिंदू है। वो अब मलमास की नहीं रमजान की चिंता करने लगा है। केंद्र में सरकार बने चार साल हो गए हैं लेकिन अभी तक राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई कानून नहीं बना है। बीजेपी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। राम मंदिर के लिए हमें तीसरे विकल्प की तलाश करनी होगी। प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि हिंदुओं  को सौंपी जाए। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से एक नए संगठन की नींव रखी है।
विज्ञापन


बीजेपी द्वारा लगातार कोर्ट के फैसले का हवाला देने से नाराज प्रवीण तोगड़िया बोले, 1984 में यह संकल्प किया गया था कि सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में मंदिर बनेगा। अगर कोर्ट के आदेश से ही मंदिर बनाना था तो जनता को वचन नहीं देना चाहिए था। कारसेवक बनाकर मुलायम की गोलियां नहीं खिलवानी चाहिए थीं। उन्होंने हिमाचल चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराने के प्रस्ताव का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दस करोड़ लोगों तक जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। आज अयोध्या जाकर यह संकल्प करूंगा। अगर अक्तूबर तक सरकार ने राम मंदिर का टाइम टेबल नहीं दिया तो लखनऊ से आंदोलन शुरू होगा। 

योगी से प्रेम, मोदी से नाराजगी

praveen togadia press conference in lucknow on ram mandir issue
प्रवीण तोगड़िया
पत्रकारों से वर्ता के दौरान प्रवीण तोगड़िया प्रधानमंत्री मोदी पर जहां हमलावर नजर आए, वहीं सीएम योगी को लेकर नरम दिखे। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि विदेश यात्राओं के चलते बड़े भाई नरेंद्र मोदी को राम मंदिर के लिए संसद में कानून बनाने का समय  नहीं मिल रहा होगा। इसलिए हमने कुछ वकीलों की सहायता से मंदिर निर्माण का एक प्रस्ताव तैयार कराया है, जिसे अयोध्या में संतों के साथ विमर्श के बाद देश के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। सीएम योगी को पूज्यनीय बताते हुए बोले, उनके गुरु मेरे भी गुरु रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed