{"_id":"5d241b208ebc3e6d10747961","slug":"prakash-parv-kirtan-organize-in-chief-minister-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन व लंगर का आयोजन, योगी बोले- सिख धर्म से जुड़े स्थलों का करेंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन व लंगर का आयोजन, योगी बोले- सिख धर्म से जुड़े स्थलों का करेंगे विकास
Wed, 10 Jul 2019 12:55 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास में लगा कीर्तन दरबार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवा पगड़ी और भगवा कपड़ा बांधे लोग, गुरुवाणी का कीर्तन, बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज। आम लोगों के साथ एक ही कतार में जमीन पर बैठकर लंगर छकते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सरकार के कई मंत्री। मंगलवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ऐसा ही नजारा था। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास में पहली बार कीर्तन दरबार सजा और लंगर भी हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुरुनानक देव से जुड़े स्थलों का विकास कराने की घोषणा की। उन्होंने पंजाबी अकादमी, पर्यटन, सूचना और अन्य संबंधित विभागों को इसकी योजना बनाने को कहा। योगी ने कहा कि गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में भव्यता व दिव्यता से किया जाएगा। गुरु नानक देव स्टडी सर्किल की ओर से तैयार सिख परंपरा के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। युवाओं को सिख गुरुओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से अवगत कराने के लिए स्टडी सर्किल के कार्यक्रम में सरकार सहयोग करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने बाबर के अत्याचारों का डटकर विरोध किया। गुरुनानक देव से जो परंपरा शुरू हुई और गुरु गोविंद सिंह तक जो शक्ति पुंज बनकर उभरा, वह केवल खालसा पंथ और सिख समाज के लिए नहीं था, बल्कि इस देश और धर्म की रक्षा के लिए था। पूूरे भारतीय समाज को गुरु परंपरा से जुड़े पर्व-त्योहार मनाने चाहिए।
विज्ञापन
गुरु नानक का संदेश मानवता के लिए पूरे भारत का संदेश है। भक्ति, शक्ति, पुरुषार्थ और परिश्रम के हर क्षेत्र में सिख समाज आगे दिखता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, सिख समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न और मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी उपस्थित थे।
पहले अजान और रोजा इफ्तार होता था : औलख
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री आवास में अजान, नमाज और रोजा इफ्तार होता था। योगी सरकार में यहां कीर्तन सभा और लंगर हो रहा है।
अयोध्या रवाना हुई यात्रा
गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कानपुर के गुरुद्वारा बाबा नामदेव से गुरुनानक देव संदेश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा लखनऊ से गुरुनानक देव की चरण स्थली अयोध्या के लिए रवाना हो गई। 550वें प्रकाश उत्सव पर सितंबर में बरेली के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब टांडा और अक्तूबर में शाहजहांपुर में कार्यक्रम होगा।
ऐतिहासिक गुरुद्वारों में होंगी पर्यटन सुविधाएं
बरेली की तहसील बहेड़ी स्थित गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा में सिख समुदाय का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है, यहां गुरुनानक देव ने कुछ दिन निवास किया था। वहां पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी पर्यटन सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।