{"_id":"8895c706f85e49d161edc4251147f154","slug":"prakash-jha-plans-a-movie-on-narendra-modi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो क्या सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे नरेंद्र मोदी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे नरेंद्र मोदी?
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता राव के साथ लखनऊ पहुंचे प्रकाश झा
विज्ञापन
प्रमोशनल टूर पर अमृता राव संग शहर पहुंचे फिल्ममेकर प्रकाश झा ने कही दिल की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी फिल्म बनाई जा सकती है।
उनकी सक्सेस स्टोरी प्रेरणादायक है। लोग उनसे प्रेरित हो रहे हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर फिल्म निर्माण एक अलग प्रक्रिया है। यह कहना है सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का निर्माण कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले फिल्ममेकर प्रकाश झा का।
झा शनिवार को फिल्म ‘सत्याग्रह’ के 21 दिसंबर को होने वाले वर्ल्ड टीवी प्रीमियर प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री अमृता राव के साथ लखनऊ में थे।
इस दौरान ‘अमर उजाला’ से हुई खास बातचीत में उन्होंने कई दिल के राज खोले। उन्होंने बताया कि राजनीति-2 की शूटिंग लखनऊ में ही होगी और लखनऊ से जुड़े लोगों पर होगी।
विज्ञापन
जरूरी नहीं हर घटना पर फिल्म बने
क्या आपको लगता है कि पेशावर हमला कांड का सब्जेक्ट फिल्म बनाने लायक है?
•देखिये जरूरी नहीं कि हर घटना पर फिल्म बनाई जाए। ऐसा भी नहीं कि हर घटना को हम फिल्म सब्जेक्ट के नजरिये से ही देखें। घटना दुखद है, लेकिन फिल्म बनाना एक अलग प्रक्रिया है।
क्या आपको लगता है पीएम नरेंद्र मोदी की सक्सेस स्टोरी पर फिल्म बनाई जा सकती है?
•क्यूं नहीं। उन पर जरूर फिल्म बनाई जा सकती है। उनकी पूरी कहानी एक फिल्म के लायक बेहतरीन सब्जेक्ट है। उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है।
युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती है, लेकिन बात फिर वहीं अटक जाती है कि (मुस्कुराते हुए) फिल्म बनाना एक अलग प्रक्रिया है।
फिलहाल लखनऊ से जुड़े किस बड़े प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है?
•राजनीति-2 की शूटिंग लखनऊ में होनी है, उसके लिए रेकी हो चुकी है। कहानी में यहां के एक राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि का भी जिक्र रहेगा। कुछ नेता भी दिख सकते हैं, लेकिन स्टोरी या कलाकारों के बारे में फिलहाल नहीं बता सकता।
उसके अलावा जनवरी के आखिर तक गंगाजल-2 की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। जनवरी में फिर से लखनऊ आऊंगा अपनी नई फिल्म के प्रमोशन को लेकर।