फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prakash Javdekar speaks about Yadav Singh issue.

'यादव सिंह मामले में मुलायम के खिलाफ नरम नहीं हैं जेटली'

Fri, 14 Aug 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javdekar speaks about Yadav Singh issue.

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री प्रकाश जावडेकर ने दावा किया कि जीएसटी बिल अवश्य पास होगा। इसके लिए सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत है।

विज्ञापन


जीएसटी बिल पास होने से देश के विकास की रफ्तार तेज होगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने इसके लिए संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया।
विज्ञापन


जावेडकर शुक्रवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही को बाधित कर देश की तरक्की रोकना चाहती है। सुषमा स्वराज के मामले में मुंह की खाने के बाद कांग्रेस जीएसटी का विरोध कर रही है, जबकि इसे यूपीए सरकार में पी. चिदंबरम लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्रियों ने इसका समर्थन किया था। यूपीए सरकार में भाजपा ने जीएसटी का क्यों विरोध किया था? इस सवाल पर जावडेकर ने कहा कि उस समय कई राज्यों को इस पर आपत्ति थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले एक साल में सभी से सहमति प्राप्त कर ली। वहीं, उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर वित्तमंत्री अरुण जेटली के बयान पर कहा कि यादव सिंह मामले पर मुलायम के खिलाफ सरकार नरम रुख नहीं अपनाएगी।

छह मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज हुए, वे जेल भी गए

Prakash Javdekar speaks about Yadav Singh issue.

केंद्रीय मंत्री ने लोहिया के हवाले से कहा कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती हैं। जीएसटी बिल पास कराने के लिए भी पांच साल इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता का गुस्सा देखा था, अब उसे लोकतांत्रिक तरीके से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में हंगामे के चलते एक सत्र का समय खराब हुआ था लेकिन इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी। वह कोयला घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति की मांग नहीं मान रही थी। इस घोटाले के दोषी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे। उनके हस्ताक्षर से कोल ब्लॉक आवंटित हुए थे।

44 लोगों को नहीं हाईजैक करने देंगे लोकसभा
जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस के 44 सांसद लोकसभा को हाईजैक करना चाहते हैं। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस नेता कहते हैं कि यूपीए सरकार में उनके छह मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे, वे सिर्फ तीन के इस्तीफे मांग रहे हैं।

उन्होंने चुटकी ली, क्या 50 प्रतिशत डिस्काउंट मांग रहे हैं? उन्होंने कहा, यूपीए सरकार के छह मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे, वे जेल भी गए।

भूमि अधिग्रहण बिल में नौ संशोधन किए

Prakash Javdekar speaks about Yadav Singh issue.

जावडेकर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार का रवैया उदार था। इस बिल में नौ संशोधन किए गए हैं। सरकार हर तर्क और सच को मानने के लिए तैयार है। यह बिल दोनों सदनों की समिति के पास है। रिपोर्ट आने में थोड़ा वक्त लगेगा।

यादव सिंह मामले में दोषी बेनकाब होंगे
जावडेकर ने कहा कि यादव सिंह मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी हैं, वे बेनकाब होंगे। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मामले में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के प्रति नरम रुख अख्तियार किया है।

राज्यपाल से मिले
जावडेकर ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से भेंट की। राजभवन सूत्रों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। राज्यपाल ने जावडेकर को ‘उत्तर प्रदेश राजभवन के पक्षी’ पुस्तक की प्रति भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed