{"_id":"68a391836049e851890290e7","slug":"pradhans-husband-beat-her-when-she-asked-him-to-clean-the-drain-lucknow-news-c-13-knp1050-1342868-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाली सफाई के लिए कहा तो प्रधान पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाली सफाई के लिए कहा तो प्रधान पति ने पीटा
विज्ञापन
युवक को पीटते प्रधान पति व अन्य।
निगोहां। परसपुर ठट्टा गांव निवासी मनोज लोधी की प्रधानपति मातादीन ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
मनोज लोधी के मुताबिक उनके घर के सामने की नाली काफी समय से साफ नहीं हुई थी। सफाई के लिए मनोज ने सोमवार सुबह प्रधानपति मातादीन को फोन किया था। उसने नाली की सफाई कराने की बात कही। आरोप है कि मनोज ने प्रधानपति से सफाईकर्मी भेजकर नाले की सफाई कराने के लिए कहा। इस पर प्रधान पति ने कहा कि तुम खुद ही सफाईकर्मी से कहकर नाली साफ करा लो। इसके बाद मनोज ने फोन काट दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद मातादीन व गांव के ही रामविलास और अन्य के साथ मनोज के घर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मातादीन व रामविलास ने साथियों के साथ मनोज की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आई मनोज की मां सोमती को भी पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी ने वीडियो का संज्ञान लेकर निगोहां पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।