सुल्तानपुर: प्रधान व उसके समर्थकों को आतिशबाजी से रोका तो पूरे परिवार को पीटा, किया पथराव
पुलिस ने प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीट गांव का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों के साथ जीत का जुलूस निकालकर गोला व आतिशबाजी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर प्रधान व उसके समर्थकों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। परिजनों को घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा व फायरिंग भी की।
पुलिस ने प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीट गांव का है। नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद सम्मू उर्फ पप्पू अपने समर्थक जहीर अहमद, मोहम्मद सगीर, मुसीर अहमद व इमरान समेत दर्जनों लोगों के साथ मंगलवार को जीत का जश्न मना रहे थे।
इसी बीच गांव निवासी निसार अहमद के चाचा ने उनके दरवाजे पर हो रही आतिशबाजी करने से रोका। परिवार का कहना था कि आतिशबाजी से घर के पालतू जानवर भड़क रहे हैं। बच्चे परेशान हो रहे हैं जबकि घर में कई लोग बीमार चल रहे हैं। जिस पर नवनिर्वाचित प्रधान का पारा चढ़ गया और उसने घर में घुसकर परिवार से मारपीट शुरू कर दी और परिजनों को लहूलुहान कर दिया।
हमले में ये हुए घायल
आरोप है कि प्रधान ने फायरिंग की और उसके समर्थकों ने बमबारी व ईंट पत्थर फेंके। घर के अंदर खड़ी दो मोटर साइकिल व अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में शफीक अहमद, नफीस अहमद, शाहिद अहमद व सोहेल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। जहां नफीस अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।