'सरकार के घिरने पर कोई इवेंट करा देते हैं प्रधानमंत्री मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वे एक अच्छे इवेंट मैनेजर हैं। जब भी उनकी सरकार किसी मसले पर घिरती है तो वे जनता का ध्यान भटकाने के लिए कोई अच्छा इवेंट आयोजित करवा देते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराना भी इसी का हिस्सा है। भाजपा की केंद्र सरकार की कथनी व करनी में कितना फर्क है, यह आम जनता जान चुकी है।
गुरुवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदीप माथुर ने कहा, देश के भगोड़े अपराधी ललित मोदी से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रिश्ते जग जाहिर हो चुके हैं। इन दोनों को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के शपथ पत्र में अलग-अलग डिग्री का उल्लेख है। उन्हें भी गलत शपथ पत्र भरने का दोषी पाया गया है।
मोदी देश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी एक साल बाद भी आम जनता को कोई राहत नहीं दे पाए हैं। महंगाई चरम पर है। अरहर दाल 120 रुपये किलो बिक रही है।
मोदी सरकार यूपीए की योजनाओं की कर रही है नकल
केंद्र सरकार केवल यूपीए सरकार की योजनाओं की नकल कर रही है। केंद्र ने आपदा राहत के नाम पर उप्र को एक भी पैसा नहीं दिया। इस कारण आधे किसानों को मुआवजा ही नहीं मिल पाया।
यूपी में ब्यूरोक्रेसी बेलगाम
माथुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यूपी में ब्यूरोक्रेसी पर कोई लगाम नहीं है। सरकार के जो आदेश होते हैं वह नीचे लागू नहीं हो पाते।
सीएम अखिलेश प्रयास तो अच्छे करते हैं लेकिन सरकार के कई शक्ति केंद्र होने के कारण उनकी चल नहीं रही है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जब तक यह दुरुस्त नहीं होगी, यहां निवेश नहीं आएगा।
सरकार पत्रकारों की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा कर साबित कर दिया है कि उसे गरीब जनता की फिक्र नहीं है।