फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Practical skills and discipline, along with a degree, are the key to success: Kapil Dev Agarwal

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल व अनुशासन सफलता की कुंजी: कपिल देव अग्रवाल

Tue, 01 Sep 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Practical skills and discipline, along with a degree, are the key to success: Kapil Dev Agarwal
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल
लखनऊ। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि जीवन और खेल के मैदान में हार-जीत स्वाभाविक है। जो हार से डरता है, वह कभी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकता। वे सोमवार को राजधानी स्थित केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) में नवागंतुक डिप्लोमा छात्रों के फ्रेशर डे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कड़ी प्रतियोगिता का दौर है। यदि 200 रिक्तियों के लिए 2000 युवा कतार में हैं, तो चयन उसी का होगा जिसके पास डिग्री के साथ-साथ उत्कृष्ट संवाद क्षमता, व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास होगा। उन्होंने युवाओं को समय प्रबंधन और ईमानदारी की सीख देते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए करें, सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ गंवाने के लिए नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थान परिसर की टेस्टिंग लैब, प्रयोगशालाओं तथा आधुनिक कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइनिंग और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी तकनीकों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक व प्रमुख विवेक कुमार, शैक्षणिक प्रमुख डॉ. राजेश पांडा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed