बिना प्रैक्टिकल होंगी आईटीआई परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई मलिहाबाद में कई ट्रेड में अब तक प्रैक्टिकल नहीं हुए। इतना ही
आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षाएं सिर पर हैं ऐसे में बिना प्रैक्टिकल स्टूडेंट्स परीक्षा कैसे देंगे, यह बड़ा सवाल है।
मलिहाबाद आईटीआई में मैक कंज्यूमर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के स्टूडेंट्स
ने बताया कि अभी तक कोर्स का एक भी प्रैक्टिकल नहीं करवाया गया है।
इसी
महीने की 25 और 26 तारीख को सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। आईटीआई मलिहाबाद
का भवन अभी तैयार न होने के कारण इसे आईटीआई शोध संस्थान में संचालित किया
जा रहा है।
आईटीआई में इस समय इलेक्ट्रिीशियन, रेफ्रिजरेटर एंड
एयरकंडीशनिंग, मैकेनेकिल, आईटी, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिल, हेयर एंड स्किन
केयर, ड्रेस मेकिंग, मैक कंज्यूमर इलेकट, फैशन, प्लंबरर, प्रिंटर, सहित 12
ट्रेड चल रहे हैं।
इसमें से मैकेनेकिल, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिल,
प्लंबर, प्रिंटर और फैशन टेक्नोलॉजी में एक भी शिक्षक नहीं है। मैक
कंज्यूमर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में शिक्षक के साथ ही प्रैक्टिकल के उपकरण भी
हैं इसके बावजूद यहां अभी तक प्रैक्टिकल नहीं हुए।
प्रैक्टिकल टले
आईटीआई के पांच फरवरी से प्रस्तावित प्रैक्टिकल टाल दिए गए हैं। डायरेक्टरेट जनरल एम्पलॉयमेंट एंड ट्रेनिंग के निर्देश पर प्रैक्टिकल अब सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद होंगे।