ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड जैसी होगी यूपी की बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी में बिजली वितरण और उत्पादन के क्षेत्र में सुधार की पहल की जाएगी।
उपभोक्ताओं को तत्काल कनेक्शन देने, इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने, नियमित रीडिंग, समय पर बिल भेजने तथा बिना किसी कठिनाई के उसे जमा कराने की सुविधा पर खास जोर होगा।
ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में निजी कंपनियां इसीलिए सफल हैं क्योंकि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दे रही हैं। दस दिन के विदेश दौरे के बाद मंगलवार को लौटे मिश्र ने कहा कि जल्द ही वे वहां मिले अनुभवों के आधार पर कार्ययोजना बना उसे लागू कराने की पहल करेंगे।
गौरतलब है कि भारत सरकार के उपक्रम ग्रामीण विद्युतीकरण निगम की ओर से देश भर के बिजली निगमों के 20 अधिकारियों का दल ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के 10 दिन के दौरे पर गया था। इनमें यूपी से एपी मिश्रा शामिल थे।
बिजलीघर का संचालन करने वाले केवल चार इंजीनियर
मिश्र ने बताया कि पांच दिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी व न्यू कैसल तथा पांच दिन न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में बिजली वितरण, ट्रांसमिशन व उत्पादन परियोजनाओं के बारे में विस्तृत अध्ययन किया।
न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी वितरण कंपनी वेक्टर के साथ-साथ हंटले में 600 मेगावाट का ताप बिजलीघर भी देखने का मौका मिला। इसका संचालन केवल चार इंजीनियर करते हैं।
न्यू कैसल में सोलर पावर प्लांट से दिन में बिजली आपूर्ति की जाती है और उसके एवज में रात में सोलर प्लांट लगाने वाले को ग्रिड से बिजली मिलती है।
वहां बैटरी के जरिये सौर ऊर्जा संचित करने पर काम चल रहा है ताकि रात में भी सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का ही अधिकाधिक इस्तेमाल किया जा सके। वहां इंजीनियर व कर्मचारी भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करते हैं।