{"_id":"6400a3aff0fc74f1fb058065","slug":"power-supply-will-be-interrupted-lucknow-news-c-13-lko1018-111893-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक लाख आबादी की आज बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक लाख आबादी की आज बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन
- सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए पांच उपकेंद्रों की बिजली बंद की जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र इंदिरानगर पर 33 केवी आपूर्ति करने वाले सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पांच उपकेंद्रों की बिजली बंद की जाएगी। मुख्य अभियंता लेसा ट्रांसगोमती अनिल कुमार तिवारी के मुताबिक इनमें 33 केवी उपकेंद्र अमराई, पालीटेक्निक, सूगामऊ, इंदिरानगर सेक्टर 14 न्यू एवं कमता शामिल हैं। इनमें अमराई एवं पाॅलीटेक्निक उपकेंद्र के तहत आने वाली एक लाख की आबादी की बिजली छह घंटे तक बंद रहेगी। इससे अमराई उपकेंद्र के तहत तकरोही सहित आसपास के सभी नव विकसित इलाके एवं पाॅलीटेक्निक उपकेंद्र के तहत इंदिरानगर एवं फैजाबाद रोड की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा। यानी 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। जबकि सुग्गामऊ इंदिरा नगर सेक्टर 14 न्यू को 220 केवी उपकेंद्र कुर्सी रोड से, कमता उपकेंद्र को 220 केवी उपकेंद्र चिनहट वैकल्पिक तरीके से बिजली आपूर्ति की जाएगी। उधर, बीकेटी के एक्सईएन रंजीत चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक अनुरक्षण के कारण सीतापुर रोड, हरदोई रोड, अहलादपुर, कमलाबाद बढ़ौली, आईआईएम रोड, गोहना, अस्ती, शुक्ला चौराहा, मुस्लिमनगर सहित इनके आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।