{"_id":"6aada6766ce9354171059e0b","slug":"power-supply-to-200-households-remained-disrupted-for-18-hours-lucknow-news-c-13-lko1070-1926722-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 200 घरों की बिजली 18 घंटे गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 200 घरों की बिजली 18 घंटे गुल रही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। गहरू पावर हाउस के तहत टुडे खेड़ा और गुलाब खेड़ा गांव में 200 घरों की बिजली 18 घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गोमतीनगर और लौलाई में भी आधी रात के बाद तक बिजली गुल रही।
यह बिजली बृहस्पतिवार को आई आंधी-पानी के कारण बंद हुई थी। इस दौरान पेड़ गिरने से दो खंभे और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। टूटे खंभे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने में 18 घंटे का समय लग गया। बृहस्पतिवार रात 12 बजे ठप बिजली शुक्रवार शाम 6 बजे बाद चालू हो सकी। गोमतीनगर और गोमतीनगर विस्तार में भी पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन के खंभे और एबीसी तार टूट गए थे। इन्हें सही करने के लिए बृहस्पतिवार आधी रात के बाद तीन बजे तक कर्मियों को काम करना पड़ा।
अन्य इलाकों में भी समस्या
लौलाई में कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे कामकाज देर तक बंद रहा और शुक्रवार को भी बिजली संकट बना रहा। फैजुल्लागंज, दाउदनगर, श्रीनगर, सीतापुर रोड, चिनहट, जानकीपुरम, आशियाना, आलमबाग, चारबाग, राजाजीपुरम और दुबग्गा इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इन क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और तारों के टूटने से व्यवधान आया।