फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply disrupted due to rain; outages lasted for hours in several areas.

Lucknow News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Wed, 02 Sep 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to rain; outages lasted for hours in several areas.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। फॉल्ट और उपकरणों की खराबी के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। गोमतीनगर के विवेक खंड में दोपहर तीन से रात साढ़े आठ बजे तक बिजली की आवाजाही बनी रही। विवेक खंड फीडर से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बीच कर्मचारियों को फॉल्ट दुरुस्त करने में भी परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद रात करीब 8:30 बजे से व्यवस्था दुरुस्त की जा सकी, तब आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, तेलीबाग, चिनहट, बंगला बाजार, महानगर, कुर्सी रोड के आसपास भी बारिश के चलते बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन

अमीनाबाद न्यू बिजली उपकेंद्र से जुड़े नजीराबाद व शंकर जी मंदिर के आसपास एक घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही। गुलमर्ग फीडर पर इंसुलेटर बदलने के लिए 40 मिनट का शटडाउन लिया गया। आशियाना के सेक्टर एल में भी बिजली की समस्या बनी रही। उपभोक्ताओं ने रात 12 बजे के बाद ट्रिपिंग बढ़ने की शिकायत की। अभियंताओं ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब तेज बारिश के चलते कई उपकेंद्रों की बिजली एहतियातन बंद की गई थी, जिसे बारिश धीमी होने पर चरणबद्ध तरीके से चालू किया गया। इस संबंध में मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह समस्या हुई थी। व्यवस्था दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed