{"_id":"6a30622ee4330bd35f02af69","slug":"power-outages-in-several-areas-normal-life-disrupted-lucknow-news-c-13-lko1070-1784345-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कई इलाकों में बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कई इलाकों में बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। फैजुल्लागंज, राजाजीपुरम, आशियाना, ठाकुरगंज, लाटूश रोड और अमीनाबाद जैसे प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों और व्यापारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
व्यापारियों ने बताया कि जीटीआई उपकेंद्र के तहत लाटूश रोड इलाके में सोमवार की सुबह 11 बजे सुधार कार्य के कारण बिजली बंद की गई। इसी बीच फॉल्ट आने से शाम चार बजे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से व्यापार पर असर पड़ा। इसी प्रकार चौक उपकेंद्र के कालीजी फीडर में आए फॉल्ट के कारण दिन के काफी देर बिजली गुल रही। इसके अतिरिक्त इंदिरानगर सेक्टर-14 न्यू और जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
रात भर अंधेरे में रहे नागरिक
रविवार रात करीब 12 बजे के बाद से ही कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। अचानक बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। कई घरों में लोग गहरी नींद में थे, जिन्हें अचानक अंधेरे में उठकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह समस्या और भी विकट हो गई, क्योंकि पंखे और कूलर भी बंद हो गए थे।