फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power outage in the metropolis for seven hours, uproar at the substation, traders also angry

Lucknow News: महानगर में सात घंटे बिजली गुल, उपकेंद्र पर हंगामा, व्यापारी भी भड़के

Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power outage in the metropolis for seven hours, uproar at the substation, traders also angry
बिजली निगम के ​खिलाफ प्रदर्शन करते करामत मार्केट के व्यापारी।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के करीब 10 हजार घरों और दुकानों की बिजली शनिवार को सात घंटे तक गुल रही। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने दोपहर में उपकेंद्र पर हंगामा किया, वहीं निशातगंज स्थित करामत मार्केट के व्यापारियों ने इंजीनियरों के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की।

आंधी-पानी के कारण शुक्रवार शाम को महानगर उपकेंद्र की एक 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। जिम्मेदारों ने दूसरे 33 केवी स्रोत से बिजली चालू कर की और बिना फॉल्ट सही किए चले गए। उपकेंद्र की जिस लाइन के जरिये महानगर, विज्ञानपुरी, सचिवालय कॉलोनी, बादशाहनगर, निशातगंज, कपूरथला रोड सहित आसपास के इलाके की बिजली चल रही थी, वह शनिवार सुबह 11:24 बजे ठप हो गई। यह संकट दूसरे स्रोत की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण हुआ। उपभोक्ताओं ने बताया कि महानगर क्षेत्र में शुक्रवार पूरी रात और शनिवार सुबह तक खूब कटौती हुई जिससे लोग ठीक से सो भी नहीं सके। दोपहर में उपकेंद्र पर प्रदर्शन हुआ तो मुख्य अभियंता वीपी सिंह, एक्सईएन गौरव कुमार ने सक्रिय हुए। फॉल्ट दूर कराकर दोपहर 2:45 बजे बिजली चालू कराई गई। 10 मिनट बाद ही यार्ड में धमाका हो गया। इसके बाद अपराह्न 3:50 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एक्सईएन का दावा है कि बिजली पूर्वाह्न 11:24 से अपराह्न 3:50 बजे करीब चार घंटे ही बंद रही।
विज्ञापन


करामत मार्केट के व्यापारी नेता फरहान अहमद ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से बिजली बंद होने के कारण क्षेत्र की करीब 3000 दुकानों का व्यापार ठप रहा। अकेले करामत मार्केट में ही करीब 300 दुकानों, बेकरी, रेस्टारेंट में शाम तक अंधेरा छाया था। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के तहत केजीएमयू के बड़े हिस्से की बिजली शुक्रवार रात ठप हो गई। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि भूमिगत केबल में फॉल्ट से ट्रामा सेंटर, पोस्टमार्टम रूम, छात्रावास में अंधेरा हो गया। जनरेटर चला, मगर पूरा इलाका रोशन नहीं हो सका। एक्सईएन रमन की टीम ने दूसरे केबल से रात करीब 11:45 बजे आपूर्ति चालू कराई, हालांकि फॉल्ट रात करीब एक बजे ठीक हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed