{"_id":"5d2c3c468ebc3e6c97361197","slug":"power-line-wire-falls-down-on-a-school-building-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, करंट की चपेट में आए 52 छात्र, डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, करंट की चपेट में आए 52 छात्र, डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट
Mon, 15 Jul 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की छत पर हाईटेशन विद्युत तार गिर जाने से करीब 52 बच्चे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हालांकि, अचानक सप्लाई बंद हो जाने से बच्चों की जान बच गई। हादसा उतरौला कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर नए नगर बनकटवा का है।
विज्ञापन
जहां हर रोज की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे कि तभी हाईटेंशन पावर लाइन का एक तार विद्यालय की छत पर गिर गया। जिससे विद्यालय में मौजूद करीब 35 बच्चे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घायल बच्चों को सीएचसी उतरौला में भर्ती करवाया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी से दहशत में आए परिजन अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जान रहे हैं।
मामले पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है और छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
जनपद #बलरामपुर के एक स्कूल में #हाईटेंशन तार गिरने से कई बच्चों के गंभीर रूप से झुलसने की दुखद खबर प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द घायलों बच्चों को हर संभव चिकित्सीय सहायता प्रदान करें। भगवान से दुर्घटना में घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 15, 2019