फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power crisis in 30 villages for 4.5 hours

Lucknow News: 30 गांवों में 4.5 घंटे तक बिजली संकट

Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in 30 villages for 4.5 hours
लखनऊ। काकोरी उपकेंद्र के तहत आने वाले अमौसी क्षेत्र के 30 गांवों में मंगलवार को बिजली संकट रहा। इस दौरान करीब 15 हजार लोग 4.5 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गए। सुबह 11 बजे परेशानी उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मरम्मत काम के कारण शाहपुर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनमें बिगहु, दशदोई, नया खेड़ा, बसंत खेड़ा, पठान खेड़ा, गोहरमऊ, करझन, भागू खेड़ा, अशरफ खेड़ा, भूलभुला खेड़ा, टिकरिया, जमालपुर, इमलिया, भुलाई, खेड़ा शाहपुर, भलिया चौराहा, चौखंडी खेड़ा, बहरु, बंडाखेड़ा, मेहंदीनगर, नई बस्ती, भगमत खेड़ा,लोगोटा खेड़ा आदि गांव शामिल रहे। दोपहर 3:30 बजे तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


दुर्गागंज फीडर में ब्लास्ट, आपूर्ति ठप
मंगलवार रात आठ बजे दुर्गागंज फीडर में ब्लास्ट होने से ढाई घंटे तक बिजली संकट रहा। बिजली कर्मचारी रात 10:30 बजे तक आपूर्ति बहाल कर सके। अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि मरम्मत के काम के कारण कई गांवों में आपूर्ति रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed