{"_id":"3305ec781c8cdabcfb4e3ead549a6f13","slug":"power-corporation-engneer-announced-for-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन और ग्रेड पे को लेकर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन और ग्रेड पे को लेकर करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Sat, 26 Apr 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली अभियंताओं ने बिजली निगमों के सहायक अभियंताओं का ग्रेड पे 6600 करने, प्रारंभिक वेतन वृद्धि प्रदान करने, प्रमोशन व अन्य मांगों पर 4 जुलाई से आंदोलन का फैसला किया गया।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत 4 जुलाई को शक्ति भवन पर विरोध सभा से होगी। यह निर्णय शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया गया।
विज्ञापन
अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व महासचिव डीसी दीक्षित ने बताया बिजली निगमों में ग्रेड पे 5400 पाने वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों का ग्रेड पे 6600 किया जा चुका है।
विज्ञापन
लेकिन सहायक अभियंताओं का ग्रेड पे 6600 नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर 2012 बैच के सहायक अभियंता को अधिशासी अभियंता का कार्यभार दिया गया है।
पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 1996 से 14 फरवरी 2007 के बीच अवर अभियंता संवर्ग से वेतन विसंगति दूर करने की दिशा में अभी तक उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
बैठक में सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त किये गये समस्त अभियंताओं से अपील की गई कि वे स्वयं सेवारत अभियंताओं के हित मेंत्यागपत्र प्रबंधन को सौंपकर अभियंता संवर्ग की छवि बचाए रखें।
बैठक में पांचों बिजली कंपनियों का विलय करने तथा जल विद्युत निगम के उत्पादन निगम में विलीनीकरण की कार्यवाही जल्द करने का भी मुद्दा उठा।
बैठक में अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे के अलावा एके सिंह, जीके मिश्रा, मो. फिरोज, पीआर चौधरी, सीपी सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।