फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power connection will be disconnected for not filling the bill.

दो महीने तक बिल जमा नहीं करने पर कटेगी बिजली, बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश

Tue, 02 Jul 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
power connection will be disconnected for not filling the bill.
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : amar ujala

अब दो महीने तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले पांच किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं की बिजली अभियान चलाकर काटी जाएगी। यह निर्देश सोमवार को शक्ति भवन में बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए।

विज्ञापन


उन्होंने उपभोक्ताओं को हर महीने सही बिल भेजने पर जोर देते हुए सभी नगर निगमों, सरकारी कार्यालयों व आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने को कहा है। साथ ही अधिकारियों को 15 जुलाई से पहले सभी शिकायतों को दूर करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को 20 घंटे, जिला मुख्यालयों व महानगरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शहरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे का समय तय है, पर प्रदेश भर से इसका अनुपालन न होने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी उपकेंद्रों पर जाकर नियमित मॉनिटरिंग तथा औचक निरीक्षण भी करें। उपकेंद्रों के शटडाउन, ट्रिपिंग, भार, ट्रांसफार्मर फुंकने की नियमित मॉनिटरिंग और पेट्रोलिंग की जाए। आपूर्ति में बाधा बने आंधी-तूफान से पेड़ गिरने की अधिकारियों की सफाई पर मंत्री ने कहा कि इसकी जांच के साथ ही गुणवत्ता को लेकर संबंधित कंपनी पर कार्रवाई करें। बैठक में कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रोस्टर से ज्यादा कटौती पर कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में बेवजह कटौती की शिकायतें मिलना गंभीर मामला है। किसी कारणवश आपूर्ति बाधित हो रही है तो इसकी जानकारी जनता, मीडिया तथा जनप्रतिनिधियों को जरूर दें। जान-बूझकर गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्ट अफसरों की विजिलेंस से जांच कराएं
ऊर्जा मंत्री ने प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन को निर्देश दिए कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार व व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने की शिकायतें हों, विजिलेंस टीम के साथ उनकी संपत्ति की जांच कराएं, जिससे इनकी 15-20 वर्ष की काली कमाई का पर्दाफाश हो सके।
 
40 अभियंताओं पर होगी कार्रवाई
ऊर्जा मंत्री ने भंडारगृहों में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों के समान जांचने वाले 40 अभियंताओं के खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें पश्चिमांचल के 15, दक्षिणांचल के 12, पूर्वांचल के नौ और मध्यांचल के चार इंजीनियर शामिल हैं।

हरदोई स्टोर का होगा विशेष ऑडिट, बरेली के मुख्य अभियंता को दी चेतावनी

ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने पर हरदोई के स्टोर की विशेष आडिट करने के साथ अवैध कनेक्शन, निजी ट्यूबवेल, ट्रांसफार्मर की स्थिति की जांच कराने को कहा है। काम में लापरवाही पर बरेली के मुख्य अभियंता को चेतावनी दी गई।

उन्होंने कहा कि सभी महानगरों में ऊर्जा मित्रों के कार्यों की जांच करें, महानगरों में ट्रांसफार्मरों की मीटरिंग और बर्निंग रेट कम करने के लिए केस्को मॉडल अपनाने को कहा है। मंत्री ने प्रयागराज की शिकायतों का समय पर समाधान न होने पर एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंकने पर प्रयागराज के उपखंड अधिकारियों के खिलाफ चेतावनी जारी करने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा लापरवाही पर एई वर्कशॉप के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। प्रयागराज के मुख्य अभियंता को भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed