फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power angels of 1090 are now special police officers

पावर एंजिल्स को सीएम अखिलेश ने दिया स्पेशल पुलिस अफसर का दर्जा

Fri, 14 Oct 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
power angels of 1090 are now special police officers
- फोटो : Demo

मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की 1090 वीमन पावर लाइन की पावर एंजिल्स को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा द‌िया।

विज्ञापन

 

सीएम के नए ऑफ‌िस लोकभवन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान 450 छात्राओं को परिचय पत्र दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने 25 पावर एंजिल को विशेष पुलिस अधिकारी का परिचय पत्र द‌िया। इस योजना के तहत सूबे की दो लाख पावर एंजिल्स को एसपीओ का दर्जा दिया जाना है। कार्यक्रम के दौरान सीएम अ‌ख‌िलेश ने आईजी नवनीत स‌िकेरी की जमकर तारीफ की और कहा क‌ि वह होनहार अफसर हैं और उन्होंने पावरलाइन के ‌ल‌िए काफी अच्छा काम क‌िया है।

विज्ञापन


पावर एंजिल वीमन पावर लाइन 1090 योजना के प्रचार-प्रसार व नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक अभिनव प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है। 

ये काम करेंगी पावर एंज‌िल्स

power angels of 1090 are now special police officers
आईजी नवनीत सेकेरा के साथ पावर एंजल्स - फोटो : amar ujala
इसके तहत प्रदेश के हाईस्कूल व इससे उच्चतर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दो लाख छात्राओं को पावर एंजिल बनाने का लक्ष्य है। अब सरकार इन्हें स्पेशल पुलिस अफसर का दर्जा देने जा रही है।

आईजी एसटीएफ राम कुमार ने बताया कि पावर एंजिल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के ऊपर होने वाले उत्पीड़न की जानकारी वीमन पावर लाइन को उपलब्ध कराएंगी। 

साथ ही ग्रामीण व शहरी इलाकों में पीड़ित उन महिलाओं के लिए सहारा बनेंगी, जो अशिक्षा एवं जानकारी के अभाव में अपनी समस्याएं साझा करने में असमर्थ हैं। यह सेवा पूर्ण रूप से स्वैच्छिक है, इसके लिए किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed