फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Powder found in the up vidhan Sabha was not an explosive

यूपी विधानसभा में मिले पाउडर को PETN बताने पर फॉरेंसिक लैब के निदेशक सस्पेंड

Tue, 05 Sep 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Powder found in the up vidhan Sabha was not an explosive
प्रयोगशाला के डायरेक्टर उपाध्याय

यूपी विधानसभा में मिला संदिग्‍ध पाउडर पीईटीएन विस्फोटक नहीं था। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है। वहीं, पीईटीएन के नाम पर सरकार को हिला देने वाले विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक श्याम बिहारी उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर पिछले डेढ़ महीने से तलवार लटकी थी। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि उपाध्याय पर लगे गंभीर आरोपों के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। उन पर लगे सभी आरोपों की जांच सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक हितेश अवस्थी करेंगे।

विज्ञापन


अरविंद कुमार ने बताया कि उपाध्याय को जिन आरोपों में निलंबित किया गया है। उनमें विधानसभा के मंडप में मिले संदिग्ध पाउडर को लेकर सरकार को भ्रामक सूचना देने, संदिग्ध पदार्थ की जांच एक्सपायरी किट से कराने, पदार्थ की जांच गैर विशेषज्ञ और विस्फोटक अनुभाग के बजाय दूसरे विभाग से कराने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। श्याम बिहारी उपाध्याय पर लगे सभी आरोपों की जांच सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक करेंगे।
विज्ञापन


12 जुलाई को विधानसभा के मंडप में मिले जिस संदिग्ध पदार्थ को लेकर इतना हंगामा हुआ था और मुख्यमंत्री ने भी इसे आतंकी साजिश का हिस्सा तक करार दे दिया वह संदिग्ध पदार्थ पीईटीएन नहीं बल्कि सिलिकॉन ऑक्साइड क्वार्ट्ज था। सरकार ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान भवन के मंडप में सीट नंबर 80 के नीचे से मिले इस पदार्थ को डॉ. उपाध्याय ने अपने स्तर से कराई गई जांच में पीईटीएन बता दिया था, जबकि एनआईए द्वारा हैदराबाद स्थित केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई गई जांच में विस्फोटक के कोई कण नहीं पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed