फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pots made of plastic will be ban in government meeting.

सरकारी बैठकों में प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी सामग्री पर रोक, स्टील व कांच के गिलास का होगा प्रयोग

Wed, 04 Sep 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Pots made of plastic will be ban in government meeting.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी बैठकों में प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी सामग्री के प्रयोग पर रोक लगा दी है। अब बैठकों के दौरान जलपान और खानपान से जुड़ी सामग्री भी नहीं परोसी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस संबंध में शासन के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों के साथ ही सभी जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया है कि प्लास्टिक अपशिष्ट का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ ही रहा है, जन स्वास्थ्य व पशुओं के लिए भी यह अत्यंत घातक साबित हो रहा है। सरकार प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादन व प्रयोग पर रोक संबंधी शासनादेश पहले ही जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले या बाद में दिया जाएगा जलपान

उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि शासन से लेकर मंडल व जिले में होने वाली समस्त बैठकों में प्लास्टिक, थर्माकोल या इनसे संबंधित सामग्री से बने किसी प्लेट, गिलास, चम्मच आदि का प्रयोग न किया जाए।

अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर प्लास्टिक की बोतल, गिलास का प्रयोग भी नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर स्टील व कांच के गिलास में पीने के लिए पानी दिया जाएगा। इसके अलावा बैठकों में शामिल सदस्यों को जलपान व खानपान नहीं परोसा जाएगा। बैठक से पहले या बाद में इसकी व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed