{"_id":"671b42440336277f4e0b5b9e","slug":"poster-war-between-samajwadi-party-and-nishad-party-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पोस्टर-वॉर: सपा के '27 के सत्ताधीश' के जवाब में निषाद पार्टी का जवाब, खुद को बताया '27 का खेवनहार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पोस्टर-वॉर: सपा के '27 के सत्ताधीश' के जवाब में निषाद पार्टी का जवाब, खुद को बताया '27 का खेवनहार'
Fri, 25 Oct 2024 01:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:24 PM IST
सार
यूपी में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। सपा के '27 के सत्ताधीश' का जवाब निषाद पार्टी ने 27 का खेवनहार पोस्टर लगाकर दिया है।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के लगाए गए पोस्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दलों में वार-पलटवार भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के '27 के सत्ताधीश अखिलेश' पर पलटवार करते हुए निषाद पार्टी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को '27 का खेवनहार' बताते हुए लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग और भाजपा मुख्यालय के पास पोस्टर लगाए हैं। इससे सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
इस पर निषाद पार्टी के प्रवक्ता और सचिव अजय सिंह का कहना है कि 2027 में निषाद पार्टी ही यूपी में एनडीए की खेवनहार बनेगी। वहीं, खुद संजय निषाद ने कहा है कि इस तरह के पोस्टर पार्टी के लोगों ने लगाए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने की घोषणा: 28 अक्तूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश को मिलेगी 24 घंटे बिजली, त्योहार को लेकर हुआ फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर उपचुनाव: हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, 12 नवंबर को हो सकता है बड़ा फैसला
शुक्रवार सुबह उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ की गई प्रेसवार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।
इसके पहले बुधवार को शहर में जगह-जगह लगाए गए सपा के पोस्टर पर अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया गया था। पोस्टर पर लिखा हुआ था कि 24 में जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा... सत्ताईश का सत्ताधीश। पोस्टर में दाहिनीं तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी।
बता दें कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। मतदान 13 नवंबर को और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी।